शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Spread the love सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या...
Spread the love सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या...
Spread the loveइस गणेश उत्सव में केरल से...
Spread the loveअनुभव सिन्हा इंडियन सिनेमा के सबसे...
जगदलपुर 19 जून 2024
जिले में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में आपसी समन्वय से योग कार्यक्रम को करवाने के निर्देश दिए गए हंै। जिसके तहत जिले में योग संबंधी आवश्यक तैयारी आयुष विभाग, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से करने हेतु निर्देश्ति किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम सुबह 7 से 8 बजे तक चलने वाले मुख्य योग कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम विधायक श्री किरण देव के मुख्य आतिथ्य और बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत श्रीमती वेदवती कश्यप एवं सभापति नगर पालिक निगम श्रीमती कविता साहू के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित है। उक्त अवसर पर अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं सहित गणमान्य नागरिकों को उपस्थित होकर योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।
