अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
समाजसेवी और कलमकार मातृशक्तियां देवी अहिल्या अवार्ड 2024 से 23 जून को होगी सम्मानित
इन्दौर। माँ देवी अहिल्या की नगरी इन्दौर, मालवा प्रांत की शासक रही देवी अहिल्या की 300वीं शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे समारोह के अन्तर्गत श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट के द्वारा इस वर्ष समाजसेवी और कलमकार मातृशक्तियों को देवी अहिल्या अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन रविवार, 23 जून 2024 को विद्यासागर स्कूल परिसर में प्रात: 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने संयुक्त रूप से बताया कि देवी अहिल्या के द्वारा किए गए कार्य और उनके योगदान को भुलाया जाना संभव ही नहीं असंभव है। सम्मानित होने वाली मातृशक्तियों में एम.के. आई सेन्टर की उमा झंवर, साहित्यकार निहार गिते, समाजसेवी माया पाण्डे, सश कला की प्रशिक्षक हेमलता बौरासी, प्रदेश प्रथम महिला सेक्सोफोन वादक मनीषा यादव को ट्रस्ट सम्मानित करने के लिए संकल्पित है जो सेवा ओर समर्पण के साथ शहर के विकास में और वे मातृशक्तियां जो कलम के माध्यम से समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करके शहर के विकास में अपना योगदान दे रही है, उन्हें सम्मान कर अपने आप को गौरान्वित करेगा। ट्रस्ट क अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, सचिव चेतन चौधरी ने भी उक्त आयोजन में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए सभी कलमकाल बंधुओं को आमंत्रित किया है।
