ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
जगदलपुर 14 जून 2024
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड के ग्राम जैबेल निवासी जुगल कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती दयामनी को, तहसील बास्तानार के ग्राम तिरथुम निवासी शिवलाल की मृत्यु पानी में डूबने से पिता बुधराम को, ग्राम बास्तानार निवासी बेलुराम की मृत्यु पानी में डूबने से पिता राजूराम को और तहसील भानपुरी ग्राम सालेमेटा-01 निवासी अजय कुमार बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से पिता गुलाबराम बघेल को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
