इंदौर, 10 जून, 2024: (देवेन्द्र साहू)कॉम्पिटिटिव एग्जाम की प्रिपरेशन कराने वाले देश के टॉप इंस्टीट्यूट आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने जेईई एडवांस्ड एग्जाम में टॉप स्कोर हासिल करने वाले इंदौर के अपने 15 स्टूडेंट्स के शानदार अचिवमेंट हासिल करने की जानकारी साझा की। यह शानदार उपलब्धि स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और एईएसएल द्वारा प्रदान की गई हाई क्वालिटी वाली कोचिंग का प्रमाण है। रिजल्ट आईआईटी मद्रास द्वारा जारी किए गए।
शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स में श्रेष्ठा गुप्ता शामिल हैं जिन्होंने एआईआर 191 प्राप्त की और मध्य प्रदेश की गर्ल्स स्टेट टॉपर बनीं, ऋषित मित्तल ने एआईआर 643, समय मूलचंदानी ने एआईआर 1068, अंशुल राठौर ने एआईआर 5784, अर्चित चौहान ने एआईआर 6329 और कृष गुप्ता ने एआईआर 6607 प्राप्त की।
इन स्टूडेंट्स ने दुनिया के सबसे कठिन एंट्रेंस एग्जाम में से एक माने जाने वाले जेईई एडवांस्ड की प्रिपरेशन के लिए एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम में इनरोल किया था। वे अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय हर कॉन्सेप्ट को बेहतर तरीके से समझने और डिसिप्लिन स्टडी शेड्यूल को देते हैं। स्टूडेंट्स का कहना है “हम आकाश इंस्टीट्यूट के आभारी हैं कि क्योंकि उन्होंने इन दोनों काम में ही हमारी बहुत मदद की है, एईएसएल के स्टडी मैटेरियल के कंटेंट और कोचिंग के बिना, हम विभिन्न सब्जेक्ट्स की कई कांसेप्ट को कम समय में समझ ही नहीं पाते।”
स्टूडेंट्स को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई देते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एच.आर. राव ने कहा, “हम स्टूडेंट्स को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ उनके पैरेंट्स के सपोर्ट को भी दर्शाती है। हम स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
जेईई एडवांस्ड का आयोजन साल में एक बार जेईई मेंस क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए किया जाता है। जेईई एडवांस्ड को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए एक मात्र रास्ता माना जाना है जबकि जेईई मेंस के जरिए देश भर की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) और अन्य सेंट्रल-एडेड इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड में बैठने के लिए जेईई मेंस एग्जाम देना जरूरी है।
जेईई (एडवांस्ड) 2024 में पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 180,200 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। कुल 48,248 स्टूडेंट्स ने जेईई (एडवांस्ड) 2024 क्वालीफाई किया है।
