CG- आसमान से मौत बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से दो साढ़ू भाई समेत तीन की मौत
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री...
Spread the loveबिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली का...


भोपाल, 4 जुन लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। यह सफलता वास्तव में प्रदेश की जनता के उस अपार स्नेह और आशीर्वाद का ही प्रकटीकरण है, जो वह भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बरसाती रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।

मध्य प्रदेश हुआ कांग्रेस मुक्त
दिग्विजय सिंह नकुलनाथ कांतिलाल भूरिया सहित कहीं दिग्गज हुए धराशाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार की जीत 2019 की तुलना में कई मायनों में अलग है। आजादी के बाद संभवतः पहली बार हमने मुख्य चुनाव में छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है। दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता जो दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, इस चुनाव में धराशायी हो गए हैं। पिछले चुनाव में जनता ने भोपाल से उनका हिसाब किया था और इस बार उन्हें उनके घर ले जाकर छोड़ दिया। झाबुआ-रतलाम में हम पिछली बार एक लाख वोटों से जीते थे, इस बार जनता दो लाख से अधिक वोटों से कांतिलाल भूरिया को हराया। इसी तरह मंडला में भी कुलस्ते जी ने बड़ी जीत हासिल की है। इंदौर, खजुराहो, विदिशा, मंदसौर, देवास, उज्जैन, बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, सागर, भिंड, गुना जैसी सीटों पर हमने पिछली बार से बड़ी जीत हासिल की है।
उज्जैन आलोट संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल फिरोजीया ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड 375000 मतों से जीत दर्ज की
