रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
इंदौर। सिलवर स्प्रिंग रहवासी सोसायटी में योग दिवस और उत्तम स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए एक माह का योग शिविर लगाया गया है।
“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” , जो प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इससे योग के अभ्यास को बढ़ावा देने व इसके अनेक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाने वाला यह एक वैश्विक कार्यक्रम है ।
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय अथवा थीम “मानवता” है । योग दिवस समारोह का उद्देश्य योग की समग्र प्रकृति के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उत्कृष्ट कल्याण के लिए लोगों को इसे अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
*आगामी आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर्व के उपलक्ष्य में सिल्वर स्प्रिंग रहवासी संस्था द्वारा “योग भगाए रोग” के विषय/थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व नियमित योगाभ्यास टाउनशिप के दो योग प्रशिक्षक श्रीमति रजनी खेतान तथा श्रीमती नीतू मित्तल द्वारा कराया जा रहा है, जो सभी सदस्यों के लिए खुला है । आप भी इस नियमित योगाभ्यास से जुड़ कर सहभागी हो सकते है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है । योगाभ्यास प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रात: 6-00 बजे से 7-00 तक, स्थान- गरबा ग्राउंड पर करवाया जा रहा हैं। जो भी योग साधक इस अवसर का लाभ लेने इच्छुक हो तो कृपया निम्न बातों पर ध्यान दे…*
*ढीले अथवा स्पोर्ट्स कपड़े पहने।*
*घुटनों के वाले सदस्य नी केप पहने।*
*सॉक्स शूज पहन कर आए।*
*योगा मेट अथवा चादर लेकर आए।*
*पानी की बोतल साथ में लाए।* योग शिविर के लिए देवेंद्र सिंह तोमर , केशरे सिंह मंडलोई, मुकेश मिश्रा, गोपाल कृष्ण बर्वे , संजय श्रीवास्तव और देवराज पाटीदार व घनश्याम सोमानी का विशेष योगदान है। उपरोक्त जानकारी योग गुरु रजनी खेतान ने दी।
यह शिविर 21 मई से 21 जून तक लगा रहेगा ।
