उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
संभल,। भीषण गर्मी में आग जलाकर तपस्या कर रहे एक साधु की मौत हो गई। 70 साल के पागल बाबा एक अनुष्ठान के तहत आग जलाकर तीन दिनों के लिए ध्यान कर रहे थे। इसके बाद उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। अमेठी के रहने वाले कमली वाले पागल बाबा कैला देवी थाना क्षेत्र के बेनीपुर में पंचाग्नि तपस्या कर रहे थे। यह तपस्या 23 मई से 27 मई तक होनी थी, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन, संभल के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विनय कुमार मिश्रा से मंजूरी ली थी। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि कमलीवाले पागल बाबा को इस प्रचंड गर्मी में प्रशासन ने आग जलाकर तपस्या करने की अनुमति कैसे दी और अनुमति देने के बाद वहां चिकित्सा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उनके सेवादारों ने भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है।जानकारी के मुताबिक रविवार को साधु की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वह भीषण गर्मी के बावजूद अपने चारों ओर अलाव जलाकर तपस्या कर रहे थे और संभवत: गर्मी के कारण उनकी मौत हो गई। उनके अनुयायियों ने कहा कि वह विश्व शांति और नशीली दवाओं की लत से मुक्ति के लिए समर्पित थे। संभल जिला प्रशासन ने कहा कि उन्होंने विभिन्न स्थानों पर 23 बार इसी तरह की तपस्या की थी। साधु के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है।
