राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के डिंडोरी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आज मोदी गरीब को पक्के घर दे रहा है, बिजली कनेक्शन, हर घर जल, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दे रहा है। हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा। सबके लिए योजनाएं बनाईं, सबको योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15 प्रतिशत सिर्फ अल्पसंख्यक पर खर्च हो, यानी धर्म के आधार पर बजट का भी बंटवारा। धर्म के आधार पर इन्होंने देश को बांटा और आज भी वो धर्म के आधार पर भांति-भांति के बंटवारे करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे), नकली राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार) का कांग्रेस में विलय होना पक्का है। जब इस नकली शिवसेना का कांग्रेस में विलय हो जाएगा तब मुझे सबसे ज्यादा याद बाला साहेब ठाकरे की आएगी। – नकली शिवसेना ने बाला साहब के सपने को चकनाचूर किया यह जो विनाश हो रहा है, यह बाला साहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा। नकली शिवसेना ने बाला साहब के हर सपने को चूर-चूर कर दिया है। बाला साहब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। यह सपना पूरा हुआ, लेकिन इससे सबसे ज्यादा चिढ़ नकली शिवसेना को हो रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। नकली शिव सेना ने भी वही रास्ता चुना। कांग्रेस के लोग मंदिर को लेकर बकवास कर रहे हैं। नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है।
उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हर तरफ से हरा दिया है।
