RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
13 मई को रैपिडो की ‘सवारी ज़िम्मेदारी की’ इंदौर में उपलब्ध होगी।
कोड ‘VOTENOW’ का उपयोग करें और आम चुनाव 2024 के दौरान पाएं रैपिडो की मुफ्त राईड
इंदौर 10, मई, 2024: देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ भारत के प्रमुख कम्यूट ऐप रैपिडो ने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ‘सवारी जिम्मेदारी की’ पहल का लॉन्च किया है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचय कार्यालय के सहयोग से रैपिडो 13 मई 2024 को इंदौर के मतदाताओं के लिए मुफ्त बाईक टैक्सी राईड उपलब्ध कराएगी।
नागरिकों के मतदान के अधिकार को बढ़ावा देना तथा चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना इस पहल का मुख्य उद््देश्य है। ये प्रयास रैपिडो के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप हैं, जिसके तहत 100 से अधिक शहरों में चुनाव के दिन मुफ्त राईड उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख से अधिक कैप्टन्स को लगाया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो बेहतर समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे सके। रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा, ‘‘हम इस पहल के द्वारा सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इंदौर में हर मतदाता भारतीय आम चुनाव 2024 के दौरान अपने मतदान के कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाए। ये मुफ्त राईड्स उपलब्ध कराकर हम लोकतंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। इंदौर में हमारे रैपिडो कैप्टन सिर्फ ड्राइवर से अधिक हैं; वे नागरिक भागीदारी के दूत हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी प्रणाली में में अधिक से अधिक मतदान के सक्षम बनाने में योगदान दे रहे हैं।’’
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है जो बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है। इस तरह की पहलों के माध्यम से रैपिडो देश भर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। यह पहल मध्य प्रदेश में मतदाताओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाने की रैपिडो की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
