मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा के पास कारों का बहुत अच्छा कलेक्शन है। वह न केवल स्क्रीन पर प्रतिभाशाली हैं, बल्कि वाहनों में भी उनकी रुचि बहुत अच्छी है। आइए उनकी कुछ अद्भुत सवारियों पर एक नज़र डालें
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा को कार का बहुत शौक है। इसी के साथ करण ने हॉरर स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ।
साल 2009 में टीवी शो ‘कितनी मोहब्बत है’ से डेब्यू करने वाले एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इसके बाद करण ने कई सीरियल्स और रिएलिटी शोज के हिस्सा बने।
करण की पॉपुलैरिटी सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं है। एक्टर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। करण ने साल 2013 में फिल्म’हॉरर स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों में नज़र आये थे। इस के बाद हाल ही में करण “तेरा क्या होगा लवली” में जरूर आये।
करण को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है। इतने सालों में उन्होंने फैंन फॉलोइंग के साथ-साथ पैसा और शौहरत भी खूब कमाया है। बॉलीवुड एक्टर करण कुंद्रा लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। करण को कार और बाइक्स का बहुत शौक है। वो इंस्टाग्राम पर भी अपनी लग्जरी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने HM Contessa ली थी।
करण एक बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के शौकीन हैं और इसी वजह से करण ट्रेंड में भी अपडेट रहना पसंद करते हैं. करण के पास एक कस्टमाइज्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ बताई जाती है. वहीं करण कन्वर्टिबल मिनी कूपर एस भी ड्राइव करते हैं, जिसका प्राइस 45 लाख के आसपास है. गाड़ियों में करण के पास एक स्कोडा ओक्टाविया भी है, जो कि कीमत 30 लाख रुपये की बताई जाती है. करण के पास गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है. उनके पास 40 लाख की फोर्ड एंडीवर भी है. इस गाड़ के साथ पोज करती तस्वीर करण ने कुछ साल पहले अपने होमटाउन पंजाब से शेयर की थी. हाल ही में एक्टर ने HM Contessa के साथ भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है
https://www.instagram.com/p/C4LCVB1CULU/?utm_source=ig_web_copy_link
करण का कारों का कलेक्शन वाकई अद्भुत है। यह न केवल गति और शैली के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है बल्कि बेहतरीन शिल्प कौशल के प्रति उनकी सराहना को भी दर्शाता है। करण को अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल स्टाइल की गाड़ी को चलाना आता है।
