भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की...
Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और...
रायबरेली,। यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों पर सस्पेंस बना रखा था लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद थे। शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतेजाम भी नहीं किए गए थे। रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर काफी दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। अब रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने रायबरेली से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। वहीं कांग्रसे ने शुक्रवार को गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। शर्मा गांधी परिवार की अनुपस्थिति में अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल कर चुके हैं। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी दिन है। वहीं अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। बता दें कि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। रायबरेली और अमेठी सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम चार जून को आएंगे।
