फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल में कॉस्ट कटिंग के बहाने पूरी टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीते कुछ महीनों से लगातार जॉब कट की खबरें आ रही हैं। कॉस्ट कटिंग के नाम पर अब गूगल ने एक और बड़ा फैसला लिया है। गूगल ने इस मामले पर बात करते हुए टेक क्रंच को बताया कि छंटनी का नया दौर कंपनी की ऑर्गनाइजेशनल रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है। गूगल ने आगे कहा कि कंपनी ने पाइथन से निकाले गए कर्मचारियों को दूसरी टीमों में शामिल होने का ऑफर भी दिया है। गूगल ने यह भी कहा है कि वह निकाली गई टीम को मुआवजा देने के बारे में सोच रहा है। गूगल ने आगे कहा कि उसे उम्मीद है कि गूगल और निकाली गई टीम के बीच कोई समस्या नहीं होगी। गूगल के अनुसार अगर आंतरिक रूप से चीजें काम नहीं करती हैं, तो हो सकता है कि नौकरी की संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस साल गूगल में छंटनी के बारे में हमें कई बार सुनने को मिल है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले लेऑफ से पहले एम्प्लॉयीज को झटका देने की बजाय चीजों प्लान करेगी। रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने अपनी पूरी पाइथन टीम को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर सस्ते एम्प्लॉयीज को काम पर रख कर पाइथन के बिजनेस को रन के बारे में सोच रही है।इस हफ्ते की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल जर्मनी के म्यूनिख में एक नई टीम को सेट करने जा रहा है। इसकी कॉस्ट गूगल के लोकल टैलेंट्स की सैलेरी से काफी कम होगी। पायथन टीम इंजीनियरों का एक ग्रुप है, जो अलग-अलग प्रोडक्टस में यूज की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की डिमांड और इशूज को संभालते हुए उन्हें स्टेबल रखता है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि इन बदलावों से गूगल की कितनी बचत होगी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने इस फैसले से खुश है।
