नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
घटिया (माधव एक्सप्रेस)
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा प्रदर्शित परीक्षा परिणाम दिनांक 24/04/2024 के अनुसार बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10वीं का परिणाम 82.25 प्रतिशत, कक्षा 12वीं का परिणाम 93 प्रतिशत, कक्षा 5वीं का परिणाम 100 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परिणाम 90 प्रतिशत रहा है। बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में कुल दर्ज 62 में से 51 उत्तीर्ण हुए। जिसमें 24 प्रथम श्रेणी,
26 द्वितीय श्रेणी. 01 तृतीय श्रेणी विद्यार्थियों ने प्राप्त की। विद्यालय में प्रथम स्थान अवनि गोंदिया पिता ओमप्रकाश जी ने 81.06 प्रतिशत से, द्वितीय स्थान जतिन राठौर पिता जीवन जी राठौर ने 77.08 प्रतिशत से एवं तृतीय स्थान परिशील मालवीय पिता गोविंद जी मालवीय ने 75 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया।
बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं में कुल दर्ज 82 में से 78 उत्तीर्ण हुए। जिसमें 47 प्रथम श्रेणी,
25 द्वितीय श्रेणी, 01 तृतीय श्रेणी विद्यार्थियों ने प्राप्त की। विद्यालय में कला संकाय से प्रथम स्थान शिवानी शर्मा पिता सोमेश्वर जी ने 87 प्रतिशत से प्राप्त किया। यह बालिका विकासखंड में भी प्रथम स्थान पर रही। विज्ञान संकाय से पायल सूर्यवंशी पिता बद्रीलाल जी ने 31 प्रतिशत से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स सकाय से हरिश गुजराती पिता गंगाराम जी ने 81.04 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
