बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मीरान साहिब इलाके में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेने के दावे किए गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस सभी दृष्टिकोणों से घटना की जांच में जुटी है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब्बू जट नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें लिखा गया,आज जो कुछ हुआ, मीरासाहिब खजुरिया (मिठाई की दुकान) के बाहर गोलीबारी, हम उसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं। अगर हमारी बातें अनसुनी कर दी गई, तो यह और भी बदतर हो सकता है। हम यहां हैं लेकिन हमारे भाई अभी भी वहां हैं। इसलिए गलती से यह मत समझिए कि हमने एक नया मोड़ ले लिया है और शांत हैं। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो अगली गोली हवा में नहीं चलाई जाएगी। गोलीबारी की घटना के मद्देनजर पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर के सोपोर में एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। बताया गया था कि तीन आतंकी इलाके में फंसे हुए थे। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में एक आम नागरिक के घायल होने की बात बताई गई। सीमा पार से आए दिन कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है लेकिन मुस्तैद सुरक्षा बल उनके कोशिशों को नाकाम कर देते हैं। इससे पहले बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गोली मार दी गई थी। यह लक्षित हत्या का मामला था। आतंकवादियों की गोली से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
