नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
इस साल की सबसे बड़ी साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने ये ऐलान किया है कि उनकी ये फिल्म 27 जून को दुनिया भर के थियेटरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन,कमल हसन, प्रभास के साथ साथ दीपिका पादुकोण और दिशा पटनी की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने पिछले दिनों काफी ध्यान आकर्षित किया है और प्रशंसकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है
रिलीज की तारीख से ठीक दो महीने पहले आज की गई घोषणा ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है और इस फिल्म की रिलीज का उन्हे बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी खबर का खुलासा करते हुए एक पोस्ट साझा किया।
https://x.com/vyjayanthifilms/status/1784189849282761177?s=46&t=td36fd1VqvQ20yDywt6_9Q
बतादें कि पिछले दिनों इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की अश्वस्थामा वाली भूमिका का फस्ट लुक जारी किया गया था। अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन के चरित्र के माध्यम से ‘कल्कि 2898 एडी’ की एक हालिया झलक ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित वैजयंती मूवीज़ द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। तो आप भी परिवार के साथ तैयार रहिए 27 जून को ‘कल्कि 2898 एडी‘ साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना का गवाह बनने के लिए।
