CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप
Spread the loveबलरामपुर – बलरामपुर जिले के पस्ता...
Spread the loveबलरामपुर – बलरामपुर जिले के पस्ता...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
Spread the loveरायपुर । रायपुर ग्रामीण एसपी ने...
*थांदला पुलिस द्वारा 06 वर्षो से फरार लूट के प्रकरण में 3000 रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*
थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) वर्तमान में लोकसभा निवार्चन को लेकर जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लगातार प्रेस काँन्फ्रेस के माध्यम से लंबित स्थाई वारंट की तामिली एवं अवैध शराब में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन से थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत एवं अधीनस्थ टीम द्वारा वारंटियों की तलाश हेतु विश्वसनीय मुखबीर मामुर किये जाकर लगातार स्थाई वारंट की तामिली की जा रही है । आज दिनांक 14.04.2024 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि फौमुन 52/2013 धारा 395,412,458 भादवि में अनसिहं पिता रणिया ताहेड निवासी डुडका तडवी फलिया थाना मेघनगर जो कि उक्त प्रकरण में फरार होकर माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । उक्त स्थाई वारंटी के ग्राम डुंडका में अपने घर पर होने की सूचना पर थाना प्रभारी थांदला दिनेश रावत एवं अधीनस्थ स्टॉप तथा थाना मेघनगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार किया गया । उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा कुल 3000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत, कार्यवाहक सउनि अशरफ खान, कार्यवाहक, प्रधान आरक्षक 260 रूपेश, प्रधान आरक्षक 205 राजेन्द्र, आरक्षक 618 अनिल, आरक्षक 442 राहुल जमरा, आरक्षक 440 पुखराज, थाना मेघनगर से कार्यवाहक सउनि उमेश मकवाना, प्रधान आरक्षक 492 रायसिंह, आरक्षक 357 जोगडसिंह , आरक्षक 642 बंटु, आरक्षक 607 दिनेश की मुख्य भूमिका रही ।
