16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
101 जरूरतमंद मातृशक्तियों को वितरित की साड़ियां, साड़ी पाकर खुश हुई महिलाएं
इंदौर। अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने सेवा के रूप में अपना जन्मदिन मनाया और 101 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की । साडिया पाकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे अभिनेत्री को खूब दुवाएं दे रही थी।
क्रांति फाउंडेशन की डायरेक्टर और अभिनेत्री सरिका दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि मातृशक्ति के साथ जन्मदिन मनाना मेरे लिए यादगार रहा। मैं हमेशा ही अपना जन्मदिन सेवा के रूप में मानती हूं। मैं अपनी मां के नाम से क्रांति फाउंडेशन का संचालन करती हूं और इसी के तहत मैं इंदौर में बच्चों को शिक्षित करने और महिलाओं को रोजगार देने का प्रशिक्षण देने का काम कर रही हूं। मेरे जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा यही है कि मुझे इन महिलाओं के बीच अपने जन्मदिन को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान जितनी भी महिलाएं यहां आई थी सभी को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। अभिनेत्री के हाथों से मिली साड़ी पाकर महिलाएं बेहद खुश थी अधिकांश महिलाओं का यही कहाना था कि इस साड़ी को हम विशेष अवसर पर पहनेगे। क्योंकि यह हमारी अपनी अभिनेत्री के द्वारा दी गई विशेष साड़ी है।
