ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने दिलाई वोटर्स की शपथ, कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की भी रही उल्लेखनीय मौजूदगी
मुरादाबाद – तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों में आला अफसर मतदान के प्रति जोश भर गए। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने मतदाता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी- श्री मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी- श्री सुमित यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक- डॉ. अनिल अरुण कुमार दुबे, टीएमयू के डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी- श्री अजित कुमार, डिस्ट्रिक्ट आईकन स्वीप, मुरादाबाद श्रीमती रितु नारंग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। संचालन फैकल्टी डॉ. माधव शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में डीएम श्री मानवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मतदान करने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आह्वान करते हुए अंत में मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कराई, ताकि छात्र लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महती भूमिका निभा सकें और अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव ने बतौर प्रभारी अधिकारी ने अफसोस जताते हुए कहा, हम पहले मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए विभिन्न प्रकार के आंदोलन किया करते थे और जब आज हमें यह अधिकार प्राप्त हुआ है तो हम उस अधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। डिस्ट्रिक्ट आईकन स्वीप, मुरादाबाद श्रीमती रितु नारंग ने विद्यार्थियों से मतदान में सर्वाधिक भागीदार सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
