उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
( अमिताभ पाण्डेय )
धामन्दा।
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का आज चौथा दिन है । वे इस बार राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रूप में लोकसभा चुनाव लड रहे हैं।
श्री सिंह ने आज अपनी पदयात्रा की शुरुआत राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के ग्राम धामंदा से की ।
उन्होंने स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की ।
इस अवसर पर राजगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण सिंह आमलाबे, कृष्ण मोहन मालवीय, नंदलाल नागर , द्वारका गांधी, प्रकाश पुरोहित, प्रदीप जैन , लीलाधर पारिक लीलू भैया, हफीज खां मेवाती, शेख मुशर्रफ़ भांजा भाई, आरिफ मिर्जा, असलम बाबा, अंजुम खटानी, डा हेमेंद्र सिंह सोलंकी, ओ पी विजयवर्गीय, हजारीलाल मीना मालवीय, मोहम्मद अली, अशोक राठी, प्रदीप सादानी, गिरीराज गुप्ता संडावता ,आबिद हुसैन लोदी, शफीक अंसारी, बीस सूत्रीय समिति के सदस्य रहे उमाशंकर पाण्डेय, दिलीप छोटू , पवन पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, अर्जुन भण्डारी, जसमत सिंह ठाकुर , हरिसिंह पट्टी, नीलू दुबे , नूर बी चतरूखेडी, रीना मालवीय, अर्चना यादव, कला महेश मालवीय, देवेन्द्र पाराशर ,बंटी छाबड़ा, राजेन्द्र जाट , जगदीश – सुधीर गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, पंकज यादव, बनवारी लाल मालवीय , घनश्याम पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार एच एम टी, मुकेश शर्मा – दुलीचंद नागर चिडलावनिया , राधेश्याम सोमतिया,के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ पदयात्रा में रवाना हुए ।
रास्ते में महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और महाविजय का आशीर्वाद दिया।
यह पदयात्रा आज धामंदा से ग्राम घटिया , अरनिया , भैंसवा माताजी, लीमा चौहान, पठारी , सिमरोल होते हुए ग्राम सामगी घाटा पहुंची। रास्ते में अनेक स्थानों पर हुए स्वागत के दौरान श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने जो योजनाएं जनता के लिए बनाई उनको भाजपा नाम बदलकर लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मेंने हमेशा गरीब के हक़ में लड़ाई लड़ी है। अपने संसदीय क्षेत्र में राजा साहब के नाम से लोकप्रिय श्री सिंह ने कहा कि मेंने पहले भी संसद में पिछड़े, कमजोर वर्ग के हितों के लिए जोरदार आवाज उठाई है। आगे भी क्षेत्र के लोगों के सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री सिंह की पदयात्रा आगर , सुसनेर, खिलचीपुर, राजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए आज सारंगपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची है। हर गांव में उत्साहपूर्वक श्री सिंह का भव्य स्वागत किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह पदयात्रा नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सुठालिया, राघौगढ़, चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचेगी ।
