नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
देहरादून,। उत्तराखंड में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर से अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है। कांग्रेस का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है। उत्तराखंड में पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा में आई भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि लग ही नहीं रहा कि यह प्रचार सभा है। यह विजय सभा जैसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चिचिलाती धुप में यहां आकर आप लोग जो जन तपस्या कर रहे हैं, मेरा मानना है वह बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास करके इसे उसके सही स्वरुप में लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मां नंदा देवी की जयकारे से की। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस आशीर्वाद से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि मिनी इंडिया का आशीर्वाद मिल रहा है। देवभूमि के ध्यान से ही मैं धन्य हो जाता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा हमें विकसित उत्तरखंड बनाना है। अभी बहुत काम करना हैं। पिछले 10 सालों में उत्तराखंड विकास के कनेक्टिविटी से जुड़ा है। इतना ही नहीं उत्तराखंड से पलायन भी रुक गया है। बाहर गए साथी वापस लौटने लग हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन पर जकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है। कांग्रेस का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर बीजेपी को तीसरी बार चुना तो देश में आग लग जाएगी। आज कांग्रेस तुष्टिकरण और अराजकता के दलदल में फंसी हुई है। कांग्रेस ने देश में घुसपैठियों को बढ़ावा दिया इतना ही नहीं भारत का एक द्वीप भी श्रीलंका को दे दिया। प्रधानमंत्री ने कहा 10 साल सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस अब देश में आग लगाने की बात कह रही है। उन्होंने वहां मौजूद जनता से कहा आप ऐसे लोगों को सजा देंगे ना? इस बार उन्हें मैदान में ही मत उतरने देना। कर्नाटक में एक कांग्रेस का नेता देश को दो हिस्सों में बांटने की बात कर रहा है। देश को बांटने की बात करने वालों को सजा मिलनी चाहिए की नहीं? ऐसे नेता को सजा देने की जगह कांग्रेस ने उसे लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।
