इंदौर – 28वां केशवराव कामले अलंकरण रमेश दोशी को दिया गया
इन्दौर। कैंसर पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा कर अपने जीवन को जोखिम में डालने वाले समाजसेवी श्री रमेश दोशी जैसे बिरले ही भारत माता की भूमि पर जन्म लेते हैं, जिनकी सेवा और समर्पण से लाखों कैंसर पीड़ित को लाभ मिलता है और जनमानस में सेवा और समर्पण से पीड़ितो को लाभ मिल रहा है। उक्त सम्बोधन कामले अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि बतौर पधारे अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने व्यक्त किये। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसंतीलाल पाण्डे ने श्री दोशी एवं उनके सभी साथियों को साधुवाद दिया और उनके द्वारा किये गये सेवा कार्यो की सराहना की। विशेष अतिथि अभ्यास मण्डल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने कहा कि, इन्दौर शहर की इतनी बड़ी आबादी में बहुत ही कम ऐसे समाजसेवी है जो जानलेवा बीमारी कैंसर के लिए कार्य कर रहे है। उक्त जानकारी देते हुए विनोद सत्यनारायण पटेल, मदन परमालिया ने बताया कि, श्रीगीता रामेश्वरम ट्रस्ट एवं नेताजी सुभाष मंच के संयुक्त तत्वावधान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘तुम मुझे खून दो, मैं दूंगा तुम्हें आजादी‘ का नारा देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की फौज में सिक्रेट सर्च वारंट आॅफिसर रहे स्व. श्री केशवराव कामले की 28वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री रमेश दोशी को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्व. श्री केशवराव कामले अलंकरण से अलंकृत किया गया। प्रारंभ में अतिथियांे द्वारा आजाद हिन्द फौज के सेनानी स्व. केशवराव कामले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों का स्वागत चेतन चैधरी, विजय राठौर, गणेश वर्मा, संजय जयंत, श्याम कामले आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया एवं आभार विनोद सत्यनारायण पटेल ने माना।
(मदन परमालिया)
मो. 98930 98950
