साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 8.50 लाख ठगे, क्रेडिट कार्ड केवाईसी के नाम पर 2.20 लाख की धोखाधड़ी
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कर्मचारी राज्य...
इंदौर । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा आचार संहिता के पालन हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत FST एवं SST टीमों को लगाया गया है।
इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 01 नगरीय इंदौर श्री विनोद मीना द्वारा FST एवं SST टीमों को प्रभावी चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस उपायुक्त जोन – 01 श्री आलोक कुमार शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गांधी नगर श्रीमती रूबिना मिजवानी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा प्रभावी चेकिंग की जा रही हैं।
इसी कड़ी में दिनांक 25.03.2024 को थाना प्रभारी थाना राजेन्द्र नगर सियाराम सिहं गुर्जर के नेतृत्व में चौईथराम मण्डी चौराहा पर वाहन चेंकिग लगाई गई थी। वाहन चेंकिग के दौरान एक फार्चुनर कार को चेक करते उसमें एक थेले तथा दो कार्टूनों में भारी मात्रा में नगदी रुपये रखे होना पाया गया जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री आलोक कुमार शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गाँधीनगर श्रीमती रुबिना मिजवानी एव विधानसभा क्षेत्र राऊ की एफ.एस.टी के प्रभारी श्री ठाकुर सिहं बघेल मय टीम के मौके पर पहुँचे और फार्चुनर कार में रखी पायी गई नगदीराशी को वाहन मालिक रमेशचन्द् राय की उपस्थिति में गिना गया। कुल राशी 56 लाख रुपये पाई गई जिसके संबंध में कोई वैधानिक कागजात व जानकारी नही देने पर उक्त राशि जप्त की गई है। भारी में ले जाई जा रही नगद रकम के संबंध में पूछताछ एवं जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना राजेन्द्र नगर व fst टीम की सराहनीय भूमिका रही। उक्त उल्लेखनिय कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त जोन-01 व्दारा नगद पुरुषकार से पुरुषकृत करने की घोषणा की है।
