प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
इंदौर – इंडियन फार्मा फेयर फार्मास्युटिकल उद्योग, मार्केटिंग कंपनी और मेडिकल इंडस्ट्री के चिर परिचित लोगों की उपस्थिति में हुआ ,मिस्टर राजीव सिंगल जनरल सेक्रेटरी (AIOCD & MPCDA) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें |
यह फार्मास्युटिकल उद्योग इंडस्ट्री कि आज तक की सबसे बड़ी बी2बी प्रदर्शनी थी | इस आयोजन में पूरे देश से 50 से अधिक दवा उत्पादक अपने प्रोडक्ट्स को लेकर आए हैं फेयर में पूरे देश से आए हुए दवा निर्माताओं ने अपनी नई-नई और अपने सभी बेहतर प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले किया | यह प्रदर्शनी भारत में फार्मास्युटिकल उद्योग के विस्तार पर केंद्रित थी , ज्यादातर थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग, पीसीडी/फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर देश में दसवीं बार और इंदौर में पहली बार आयोजित किया गया, इस फार्मास्युटिकल मेले में पूरे भारत से कारोबारी शामिल हुई । इससे न केवल आगंतुकों को उत्पादों उनके आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने में मदद मिली, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी काफी मदद मिली। फार्मास्युटिकल उद्योग भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले उद्योगों में से एक है। इस क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने के लिए, देश को दवा निर्माण के अपने स्रोतों में विविधता लाने और लागत-प्रभावशीलता, वैकल्पिक चिकित्सा, नैदानिक परिणाम और रोगी-केंद्रित परिधि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मजबूत मूल्य प्रस्ताव तैयार करने की आवश्यकता है। इंडियन फार्मा फेयर भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एक छत के नीचे लेकर आता है जोकि भारत की चिकित्सा क्षमताओं को प्रदर्शित करता है | और भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं को बढ़ावा देने के अवसर पैदा करता है । इंडियन फार्मा फेयर के मुख्य अतिथि माननीय राजीव सिंगल जेनेरल सेक्रेटरी का मानना है कि इंदौर में 2024 में आयोजित हुआ इंडियन फार्मा फेयर का दसवा संस्करण
भारतीय फार्मास्युटिकल में मील का पत्थर साबित होगा ।आईएफएफ के नेतृत्व में इंदौर ने फार्मास्युटिकल उद्योगों की इस विकास गाथा में एक बड़ी भूमिका निभाई है| साथ ही कहा की आने वाला समय इंडियन कम्पनीज का है बड़ी बड़ी इंटरनेशनल कम्पनीज ने अपना पोर्ट फोलियो इंडियन कंपनी को मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सौंपा है इसका मतलब है इंडियन फार्मा इंडस्ट्री का आने वाला समय बहुत ही उज्वल है और कहा हमें अपनी इंडियन फार्मा इंडस्ट्री और ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन काफी कारगर साबित होंगे साथ ही इंडियन इंडस्ट्री या छोटी इंडस्ट्री जो अपने आपको एक्स्प्लोर नहीं कर पाती है उनका प्रोडक्ट आगे लोगो तक पहुंच नहीं पाता है तो इंडियन फार्मा फेयर उन्हें एक प्लेटफार्म देता है जहा वो अपने प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले कर सकते है और उसके बारे में जानकारी दे सकते है ताकि उनका प्रोडक्ट आगे लोगो तक पहुंच सके
