फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
रायपुर की तर्ज पर निर्माण होने वाले नालंदा शिक्षा केंद्र का विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर, 15 मार्च 2024
शहर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। राजधानी रायपुर की तर्ज पर शहर में भी नालंदा शिक्षा केंद्र का निर्माण के लिए शुक्रवार को विधायक श्री किरण देव ने भूमि पूजन किया। एक साथ हजार सदस्यों की बैठक व्यवस्था के साथ पढ़ाई की सुविधा क्षमता वाले नालंदा परिसर का निर्माण लगभग 9 करोड़ 98 लाख की लागत से किया जा रहा है। नालंदा शिक्षा केंद्र का निर्माण जिला पंचायत कार्यालय के समीप किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडेय,गणमान्य पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।
इस परिसर में रायपुर के नालंदा परिसर की तरह ही सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ताकि यहां के युवाओं को 24 घंटे पढ़ाई का माहौल मिल सके। जिसमें परिसर में मल्टीपरपर्स हॉल, लेक्चर हॉल, रीडिंग हॉल, डिजीटल लाइब्रेरी, वेटिंग रूम, छोटे बच्चों की लाइब्रेरी, न्यूज पेपर और मैगजीन रीडिंग सेक्शन, बुक स्टोर रूम, ऑडियो-वीडियो लाइब्रेरी रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की निर्माण कार्य किया जाएगा।
