रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
सम्मान समारोह में शामिल होने युवाओं के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर अपर कलेक्टर ने किया रवाना
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 मार्च 2024
भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले 870 युवाओ का चयन किया गया है। इनमें गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले से 9 अग्निवीर युवा शामिल हैं। सभी चयनित अग्निवीर युवाओ का सम्मान समारोह 14 मार्च गुरूवार को सुबह 9 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा होंगे।
जीपीएम जिले से चयनित अग्निवीर युवाओं-अभिषेक, बादल पुरी, दीपक कुमार, लक्ष्मण बधोव, कमलेश राठौर, वीरेन्द्र राठौर, रवि कुमार, पंकज राठौर एवं मनोज सिंह को सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है। अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोगरे ने बधाई एवं शुभकामनाओ के साथ युवाओं के वाहन को आज हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रायपुर के लिए रवाना किया।
