मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveपर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और...
Spread the loveपर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और...
Spread the loveइंदौर। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की...
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मार्च 2024
बीज अनुज्ञा अधिकारी एवं सहायक संचालक उद्यान कांकेर की अध्यक्षता में 12 मार्च मंगलवार को सहायक संचालक उद्यान के सभाकक्ष में जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक ली गई, जिसमें जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेता उपस्थित हुए। बैठक में जिले के सभी उद्यानिकी बीज विक्रेताओं को समयावधि में बीज अनुज्ञा नवीनीकरण कराने, कृषकों को मानक स्तर के बीज उपलब्ध कराने तथा जिले में विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीजों का ऑनलाइन स्टॉक करने के लिए सहायक संचालक द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कृषकों को विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीज को संज्ञान में लेते हुए अनुज्ञा में शामिल कंपनियों का ही बीज विक्रय करें। यदि अन्य कंपनी के बीज विक्रय किये जा रहे हो तो उसे अनुज्ञा में शामिल कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञा के अतिरिक्त कंपनियों के बीज विक्रय करते पाया गया अथवा बीज अनुज्ञा की वैधता समाप्ति के उपरांत भी बीज विक्रय करते पाए जाने पर बीज अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही किए जाने की बात कही।
