प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
बलरामपुर 11 मार्च 2024
शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय नवीन सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्याालय पुरानी बस्ती रायपुर में स्पीड रीडिंग पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले की प्रतिभागी कुमारी सरावनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता 2023-24 में इस बार भी विकासखंड कुसमी के ग्रामीण अंचल के प्राथमिक स्कूल फुतूरटोली की पांचवी की छात्रा कुमारी सरावनी ने राज्य में पुनः अपना परचम लहराते हुए जिले को प्रथम स्थान दिला कर स्पीड रीडिंग के क्षेत्र में गौरवान्वित किया। पूर्व में भी बलरामपुर जिले से ही 2022-23 में कुमारी माधुरी पटेल ने पूर्व माध्यमिक स्तर पर अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। कुमारी सरावनी का संकुल स्तर एवं विकासखंड स्तर में चयन के पश्चात् विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुमारी सरावनी को चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भेजा गया जहां पर सरावनी ने इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की। ऐसी उपलब्धियों से जिले के अन्य छात्राओं को भी इस प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेने प्रेरित करती है। इसके लिए सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
