प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
उज्जैन, 08 मार्च 2024। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2024 अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम नमामि महादेव शंखनाद में प्रख्यात संगीतकार एवं गायक अमित त्रिवेदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी प्रस्तुति को शिव, विश्वास, लोक संगीत और बॉलीवुड चार सेगमेंट में अपने गीतों को प्रस्तुत किया। इसके इसके पहले नगर निगम, उज्जैन की अध्यक्ष कलावती यादव, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने अमित त्रिवेदी का भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित पुस्तक *आर्ष भारत*, *विक्रम पंचांग 2024-25* सप्रेम भेंट कर स्वागत किया।
मालूम हो कि हिन्दी सिनेमा संगीत में पिछले एक दशक से अधिक समय में अमित त्रिवेदी ने अपने अनोखे कंपोजिशन से अलग पहचान स्थापित की है। फिल्म संगीत के अलावा उन्होंने भक्ति रस पर भी अनेक गीतों की रचना की है।
