बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
नारायणपुर, 07 मार्च 2024
पिरामल फाउंडेशन टीम के द्वारा आचार संहिता के दौरान जिले के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफल रूप से ष्निर्मल आंगन अभियानष् चलाया गया था। यह अभियान सेवा भाव के तर्ज पर चलाया गया था, इसके बाद इस अभियान की गुणवता को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग के द्वारा पीरामल टीम के तकनीकी सहयोग से नारायणपुर विकासखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया। जिसमें कोलाब्रेशन (सहयोगात्मक) का बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिला! जिसमें पीआरआय सदस्य, युवा, स्वयं सहायता समूह, और बच्चों के माता पिता ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई।
इस अभियान में रेमावंड पंचायत से 12 और कुल्हाड़गांव पंचायत के से 17 स्वयंसेवक के रूप में अपनी सक्रिय और रचानात्मक भूमिका निभाई। इस काम को देखते हुवे और उज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ, ग्राम पंचायत रेमावंड, कुल्हाड़गांव और जिला गांधी फेलो बबन गांगुर्डे इनके सहयोग से प्रशस्ति पत्र, सीईओ जनपद पंचायत नारायणपुर श्री.लोकनाथ पटेल, श्रीमती.स्वाती सागरवंशी और सरपंच रेमावंड श्री.रुपसाय सलाम, सरपंच कुल्हाड़गांव सुश्री.मुन्नी वड्डे, के हाथों से प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। अभियान में आंगनबाड़ी परिसर, मुख्य कक्ष, रसोई कक्ष एवम स्टोर रूम की साफ सफाई करने, सामानों को व्यवस्थित रखने, बच्चों के पढ़ने और खेलने, की सामग्री को रचानात्मक तरीके से रखना जैसे कार्य किए गए थे। इस अवसर पर सचिव रेमावंद श्री.पवन कुलदीप, सचिव कुल्हाड़गांव श्री.वनीश साहू, रेमावंड उपसरपंच श्रीमती.लखमी वड्डे, वाडपंच श्री.रामजी नाग, प्रधानमंत्री आवास योजना के विकासखंड समन्वयक मोहित नूरेटी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संताय सलाम, रमशिला सलाम, पिरामल फाउंडेशन टीम डिस्ट्रिक्ट लीडर वर्षा मिश्रा, प्रोग्राम लीडर सोनल लाल, भुजबल सूर्यवंशी, गांधी फेलो पूजा पांडे, और आंगनवाड़ी केन्द्रों के हितग्राही उपस्थित हुए।
