Aaj ka Panchang 26 September 2026: आज से पितृ पक्ष की शुरुआत, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 26 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 26 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 26 September 2026:...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
कोरिया 07 मार्च 2024
जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम दामुज में सुरंग बनाकर अवैध रूप कोयला उत्खनन की घटना को संज्ञान में लेते हुए इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए वन अमला, एसईसीएल एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा संयुक्त तत्वाधान में अवैध सुरंगों को बंद करने का विधिवत प्लान तैयार कर 06 मार्च को 04 सुरंगों को चिन्हांकित कर बंद कराया गया है। अपराधियों के खिलाफ जांच जारी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई अप्रिय घटना घटित न हो। अवैध सुरंगों को बन्द कराने में वनमण्डल कोरिया की ओर से श्री मंगल साय सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर, एस.ई.सी.एल. बैकुण्ठपुर की ओर से श्री धीरेन्द्र सिंह, मैनेजर (सर्वेयर) एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा विशेष योगदान दिया गया।
