उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
जगदलपुर 06 मार्च 2024
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत लोहण्डीगुड़ा तहसील के धुरागांव निवासी भूरसू माड़िया की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पुत्र श्री गागरा माड़िया,बास्तानार तहसील अंतर्गत कापानार निवासी मंजिला कवासी की सर्पदंश से मृत्यु होने के कारण पिता श्री हूंगा कवासी तथा बास्तानार तहसील के बड़े बोदेनार निवासी पायको मड़कामी की मृत्यु सर्पदंश से होने पर पति श्री बुधु मड़कामी प्रत्येक को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
