विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा...
सूरजपुर/04 मार्च 2024
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 07 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कॉलेज ग्राउण्ड सूरजपुर में किया जा रहा है। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि यह जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता केवल बालिका, महिला खिलाड़ियों के लिये आयोजित की जा रही है, जिसमें 09 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के केवल सूरजपुर जिले के महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीवाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी। 05 व 06 मार्च को खेल प्रतियोगिता तथा 07 मार्च को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
