Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
धमतरी, 03 मार्च 2024
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में बच्चों में कुपोषण मिटाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयुर्वेद विभाग की देख-रेख में सुपोषण मोदक तैयार कर जिले की आंगनबाड़ियों के कुपोषित बच्चों को दी जा रही है। इसके सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, वहीं उनके वजन में भी आशातीत वृद्धि होगी।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.गुरूदयालय साहू बताया कि जिले के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से प्रारंभिक तौर पर बीते दिनों आंगनबाड़ी केन्द्र उमरगांव, छिंदीटोला, छाती, खरतुली, पोटियाडीह, लोहरसी, मुजगहन, गट्टासिल्ली, कुर्रा, डाही, अंगारा, हंकारा, सेमरा, कौहाबाहरा, दुगली, मंदरौद, भखारा, कातलबोड़, आमदी, घुटकेल, सिंगपुर, दर्रा में वितरित किया गया है।
आयुष विभाग द्वारा इस सुपोषण मोदक कों अश्वगंधा चूर्ण, मुलैठी, बालचर्तुभद्र और गुड़ से तैयार किया गया है। कुपोषित बच्चे को इस मोदक का दिन में दो बार सेवन कराना है, जिससे कुपोषण के स्तर में सुधार होगा एवं बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होगा तथा वजन बढ़ेगा। साथ ही बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और बच्चे बार-बार बीमार होने से भी बचेंगे। इस मोदक के सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे उन्हें ज्यादा भूख लगती है और जो भी खाते हैं, उसे पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा मस्तिष्क का विकास भी होता है। मोदक में आयरन और प्रोटिन की मात्रा होने की वजह से बच्चे स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उचित देखभाल, सही खानपान और चिकित्सीय सलाह की वजह से जिले के बच्चों को सुपोषित करने में सहूलियत होगी।
