उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पहली बार किया जा रहा सरस मेला का आयोजन
मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
मुख्य अतिथियो ने क्षेत्रीय सरस मेला मे समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया
कवर्धा, 27 फरवरी 2024
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा के पीजी कॉलेज में पहली बार आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला 2024 आगाज 26 फरवरी को हुआ। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला 2024, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अतिथियो ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियो ने क्षेत्रीय सरस मेला मे समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया। अतिथियों ने स्टॉल का भ्रमण कर समूह की दीदीयो से चर्चा कर उनके उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री वीरेंद्र साहू, श्री गणेश तिवारी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रामकुमार पटेल, श्री उमंग पाण्डेय सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस मेला से बहुत लाभ होता है, जिसे न सिर्फ लोग घूमने की नजर से आते हैं बल्कि इससे व्यापार में भी बढ़ावा होता है। इससे दुसरे लोगों को भी संबल मिलता है। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की वजह से आज देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाना है तो हमे विकसित छत्तीसगढ़ भी बनाना होगा और इसमें हमारी माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने वाला है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआजत की गई है। उन्होंने कहा की यह बड़ी बात है की राज्य के 28 लाख परिवारों की बहने बिहान योजना से जुड़ी हैं जो प्रदेश और देश को एक नई दिशा दिखाने में अपना योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री रामकुमार भट्ट ने भी संबोधित किया। मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन छत्तीसगढ़ श्रीमती पद्मिनी भोई, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सरस मेला के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, पंचायत विभाग के उपसंचालक श्री राज तिवारी उपस्थित थे।
श्री सुनील तिवारी ने बांधा मंच का समा
क्षेत्रिय सरस मेले के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक श्री सुनील तिवारी ने रंग झाझर प्रस्तुति देकर मंच का समा बांधा। इसी तरह बैगा नृत्य एवं स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई। श्री तिवारी ने कर्मा, ददरिया, चदैनी, नचउड़ी, कायाखंडी फाग गीतों का शानदार प्रस्तुती दी, कार्यक्रम ने जिलेवासियों का मन मोह लिया।
उलेखनीय है की जिले में पहली बार क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन हो रहा है, जिसका आगाज 26 फरवरी से कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में हुआ। मेले में प्रदेश एवं अन्य राज्यों के स्व-सहायता समूहो द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल लगाया गया है। साथ में स्वदेशी मंच द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियां और क्राफ्ट बाजार भी है। 10 दिवसीय मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए मीना बाजार और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए होगा फूड कोर्ट, बैंको का स्टाल भी है, जिसमे बैंक की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।
