CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the love राशिफल : 25 सितंबर, 2026...
बीजापुर, 26 फरवरी 2024
जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिले में बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री खोला गया है। फैक्ट्री में काम करने हेतु 300 सिलाई मशीन आपरेटरों की आवश्यकता है। इच्छुक महिला उम्मीदवारों को 01 माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षण पश्चात कार्य प्रदर्शन के आधार पर गारमेंट फैक्ट्री द्वारा प्रतिमाह 4 हजार 500 रूपए से 8 हजार रूपए तक मानदेय प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 29 फरवरी को बीजापुर के कार्यालय जनपद पंचायत बीजापुर एवं उसूर के नया बस स्टैण्ड आवापल्ली में सुबह 10:30 बजे विकासखण्ड स्तरीय मोबलाईजेशन काउंसलिंग कैम्प सह रोजगार/लोन मेला में सम्मिलित होकर जानकारी सहित आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह 01 मार्च 2024 को जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में सामुदायिक भवन भैरमगढ़ एवं 04 मार्च 2024 को भोपालपटनम के सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत भोपालपटनम में आयोजित किया जाएगा।
