मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी बहुत ही सादे समारोह में की जाएगी। पुष्कर में 24 फरवरी को वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं।
मातापूजन, गणेश पूजन उज्जैन में हुआ
वैभव और शालिनी की शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को होंगे। इसी वजह से नीमच के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे पुष्कर के लिए रवाना हो गए। उज्जैन में विवाह पूर्व के आयोजन हो चुके हैं। इनमें मातापूजन, गणेश पूजन परिवार के साथ किया जा चुका है। बाकी के सभी समारोह पुष्कर में ही हो रहे हैं। शुक्रवार शाम को हल्दी-मेहंदी आदि की रस्म अदा होगी। शनिवार को बरात, तोरण, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह के साथ प्रीतिभोज का आयोजन होगा।
किसी बड़े वीवीआईपी का मूवमेंट नहीं
पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव का कहना है कि शादी के लिए किसी बड़े वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को आवश्यक सूचना मिलने पर बदला जाएगा।
