*अपने संसदीय दौरे पर पठान ला चेम्बर्स पर आकर अपने बुजुर्ग एडवोकेट पठान साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया*
चंदेरी – (पुष्कर राज श्रीवास्तव)अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आज़ गुना लोकसभा के सांसद डॉ के पी यादव आज चंदेरी क्षेत्र के दौरे पर अल्प समय के लिए तहसील परिसर में पठान ला चेम्बर्स पर आएं जहां पठान ला चेम्बर्स के सदस्यों द्वारा लगाए गए आयुर्वेदिक औषधियुक्त गार्डन का निरीक्षण किया और लगाएं गये पेड़-पौधों की प्रशंसा भी की। पठान ला चेम्बर्स के संयोजक एडवोकेट इदरीश खान पठान सांसद के पिताजी रघुवीर सिंह रुसल्ला वालों के साथ काम करते रहे हैं इसीलिए आज डॉ केपी यादव अपने बुजुर्ग एडवोकेट इदरीश खान पठान के चेम्बर्स पर आकर उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया के सवाल पूछने पर आपने कहा कि आपका बेटा आपके भाई ने लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में इन पांच साल में गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए इतने सवाल लगाएं है कि आपके बेटे का पांच सौ चालीस लोकसभा सदस्यों में देश में 66वां और मप्र में दूसरा नंबर है। मेरे सवालों पर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने संज्ञान भी लिया है जिससे मैं अपनी लोकसभा मे विकास की लंबी फेहरिस्त गिना सकता हूं अभी पिछले दिनों ही गुना के महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया गुना शिवपुरी दो नगरनिगम मेरी लोकसभा में हो चुकें हैं रेलवे प्लैटफॉर्म का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण किया गया है।बीना में चार सौ इंडस्ट्री आ रही है जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। गुना में हवाईपट्टी के प्रयास कर रहा हूं। शिवपुरी माधव नेशनल पार्क को आकर्षित बनाने के लिए प्रयास किया।मैंने हमेशा आपका बेटा और भाई बनकर आप लोगों की सेवा की है और आगे भी पार्टी का आगे जैसा आदेश होगा तो सेवा करता रहूंगा। आज पठान ला चेम्बर्स आने पर चेम्बर्स के संयोजक एडवोकेट इदरीश खान पठान महात्मा गांधी निःशुल्क विधिक सेवा के सदस्य श्रवण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सिराज खान पठान, एडवोकेट राजकुमार चौबे, एडवोकेट देवेश श्रीवास्तव एडवोकेट राघवेन्द्र सिंह सेंगर एडवोकेट अनीस उल्ला खान आदि के साथ तहसीलदार दीपक शुक्ला नवागत नायाब तहसीलदार सुश्री जैन,नारायण दास लालमणि नज़ीर फोटोग्राफर, शाकिर पप्पू, साजिद अंसारी आदि सैकड़ों लोगों ने सांसद डॉ केपी यादव का पुष्पहार से स्वागत किया। सांसद के साथ सांसद प्रतिनिधि अमित सोमानी केदार लोधी सरपंच गौरा थे जबकि भाजपा मंडल सांसद के साथ नदारद दिखे।
