यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
रायपुर, 19 फरवरी 2024
नेपाल की राजधानी काठमांडु में 15 से 17 फरवरी तक भारत नेपाल शिक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति प्रो. एम.के. वर्मा शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू)-उत्तरी क्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और लीडर्स को एक साथ लाना था। इस सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों पर वैश्वीकरण के प्रभाव को समझने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और नेटवर्किंग तथा साझेदारी बनाने और सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। शिखर सम्मेलन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर दक्षिण एशियाई क्षेत्र के शैक्षणिक समुदायों के बीच अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया गया।
शिखर सम्मेलन के दौरान, कुलपतियों ने छात्र गतिशीलता, संयुक्त अनुसंधान और पाठ्यक्रम विकास सहित उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की। शिखर सम्मेलन में तीन तकनीकी सत्र जिसमें ‘अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी: उच्च शिक्षा के लिए पुल बनाना’, ‘वैश्विक उच्च शिक्षा नीति और विनियम: मानकों का सामंजस्य’ और ‘छात्र गतिशीलता और विविधता: अंतर्राष्ट्रीय अनुभव को बढ़ाना’ को शामिल किया गया था। शिखर सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से उच्च शिक्षा, छात्र गतिशीलता, संयुक्त अनुसंधान और पाठ्यक्रम विकास के अंतर्राष्ट्रीयकरण पर जोर दिया गया।
