छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
चन्देरी ।अशोकनगर जिला कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे खाद्य पदार्थों की सघन जांच हेतु विशेष निगरानी दलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए चंदेरी राजस्व विभाग से एसडीएम रचना शर्मा व तहसीलदार दीपक शुक्ला द्वारा एक टीम बनाकर चंदेरी क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकानों गोदामों पर जाकर निरीक्षण किया गया, सामग्री की गुणवत्ता के साथ-साथ एक्सपायरी भी देखी गई,इस दौरान एसडीएम रचना शर्मा ने किराना व्यवसाईयों को राशन का सामान साफ सुथरी जगह पर रखने के निर्देश दिए, वहीं एक जगह किराना व्यवसायी के गोदाम के बाहर नमक की बोरियां रखी हुई थीं ,जहां आसपास भारी गंदगी फैली हुई थी, आम लोगों द्वारा मूत्र विसर्जन किया जाता है, गंदगी देख तहसीलदार ने तुरंत सफाई के निर्देश दिए। वहीं भोपाल से आए जांच दल द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है,प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से किराना व मिष्ठान के दुकानों में हड़कंप मच गया है। उक्त कार्रवाई में मुख्य रूप से अशोकनगर जिले से आए खाद्य विभाग के कैलाश सिंह भास्करे, नायब तहसीलदार दिलीप दरोगा,आर.आई.सतेन्द्र पुरोहित, चन्देरी पटवारी बालेन्द्र सहित राजस्व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
