Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 नवंबर...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
जांजगीर-चांपा 16 फरवरी 2024
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलई में लगाये गये आजीविका ऋण मेला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सक्षम बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना से लाभ लेकर ग्रामीण अपना व्यवसाय शुरू करते हुए आगे बढ़ेगे। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को समूह में जोड़ने और मिलकर कार्य करने कहा। साथ ही महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए कहा। कलेक्टर ने मेरी कहानी मेरी जुबानी को सुनकर महिलाओं के कार्यों को सराहा। आजीविका ऋण मेला में 384 हितग्राहियों को 934.40 लाख रुपए एवं एनआरएलएम के तहत 81 हितग्राहियों को 229.50 लाख रुपए की ऋण राशि स्वीकृत की गई।
आजीविका ऋण मेला के माध्यम से स्व सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज में बढ़ोतरी, बैंक द्वारा प्रायोरिटी सेक्टर में ऋण वितरण क्षेत्र का विस्तार, शासकीय स्व-रोजगार ऋण योजनाओं के प्रति जागरूकता, मुद्रा योजना के क्षेत्र का विस्तार, स्वयं सिद्धा योजना के प्रति जागरूकता एवं विस्तार, नवीन बैंक खाते और आधार पंजीयन करने की सुविधा, ग्रामीणों की वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड के रोकथाम के प्रति जागरूकता और अन्य बैंकिंग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव को लोगो के बीच साझा किया। उल्लेखनीय है कि आजीविका ऋण मेला के माध्यम से शासन की महती योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार राउटे सहित जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकजन उपस्थित थे।
