702 अनएकेडमी शिक्षार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए
60 शिक्षार्थियों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए
दिल्ली (100 पर्सेंटाइल), ओडिशा (99.98 पर्सेंटाइल) और त्रिपुरा (99.82 पर्सेंटाइल) के राज्य टॉपर अनएकेडमी से हैं
इंदौर के 63 से अधिक अनएकेडमी शिक्षार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए
इंदौर, 15 फरवरी, 2024: अनएकेडमी को जनवरी 2024 में आयोजित आईआईटी जेईई मेन 2024 (सैशन 1) परीक्षा में अपने शिक्षार्थियों के असाधारण प्रदर्शन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। अनएकेडमी के शिक्षार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए उत्कृष्ट परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और प्रभावी परीक्षा तैयारी सुनिश्चित करवाने में अनएकेडमी की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
हाल में संपन्न आईआईटी जेईई मेन 2024 (सैशन 1) परीक्षा में अनएकेडमी के इंदौर सेंटर के शिक्षार्थियों ने प्रेरणास्पद प्रदर्शन किया। इंदौर के 63 से अधिक अनएकेडमी शिक्षार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। देश भर में कोटा, लुधियाना, कोलकाता, इंदौर, पुणे, सूरत, चंडीगढ़, हैदराबाद, दिल्ली, प्रयागराज, पटना, अहमदाबाद, बीकानेर और जयपुर जैसे शहरों में फैले अनएकेडमी सेंटर ने शिक्षार्थियों के साथ अपने पहले वर्ष में 99 पर्सेंटाइल से अधिक प्राप्त करते हुए अभूतपूर्व परिणाम दिए हैं।
आईआईटी जेईई मेन 2024 (सैशन 1) परीक्षा में अनएकेडमी सेंटर, इंदौर के शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं:
प्रभूति अरोड़ा (99.90 पर्सेंटाइल)
अनुभव दुबे (99.55 पर्सेंटाइल)
भूमि कौरव (99.49 पर्सेंटाइल)
कृष्णा गुप्ता (99.24 पर्सेंटाइल)
शौर्य भाले (99.20 पर्सेंटाइल)
देव वोरा (99.19 पर्सेंटाइल)
ये उपलब्धियां अनएकेडमी के शिक्षार्थियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता को उजागर करती हैं और अनएकेडमी को आईआईटी जेईई मेन 2024 (सैशन 1) परीक्षा में शैक्षणिक सफलता की उनकी यात्रा में भूमिका निभाने पर गर्व है।
अनऐकेडमी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक शिक्षार्थियों को आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
