युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के...
सूरजपुर/15 फरवरी 2024
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 25 फरवरी 2024 तक बढ़ाया गया है। जो भी राषनकार्डधारी नवीनीकरण अभी तक नही करायें है। वह 25 फरवरी तक नवीनीकरण करा सकतें है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
