Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
कोण्डागांव, 15 फरवरी 2024
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के द्वारा युवाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जोदरापदर एवं शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, स्टैण्ड-अप योजना, स्टार्ट-अप योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं औद्योगिक नीति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जहां जिला रोजगार अधिकारी कोण्डागांव द्वारा अग्निवीर योजना एवं अपनी अनुभवों को साझा किया वहीं महाप्रबंधक उद्योग द्वारा स्टार्ट-अप योजना, औद्योगिक नीति एवं विभागीय अनुभवों को साझा किया गया।
प्रबंधक उद्योग द्वारा विभागीय योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें उक्त योजनाओं के द्वारा बैंक ऋण पर 25 से 35 प्रतिशत का अनुदान का प्रावधान है। जिसके लिए आवेदक स्वरोजगार हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव सुमति कॉम्पलेक्स डी.एन.के में आवेदन कर सकतें है। इस योजनांतर्गत निर्माण क्षेत्र में मिनी राईस मिल, वेल्डींग वर्क, दोना पत्तल, फ्लाई एश ब्रिक्स, सेवा क्षेत्र में मोबाईल, मोटर सायकल, सायकल, चार पहिया रिपेयरिंग, सेलून, ब्यूटी पार्लर एवं व्यवसाय क्षेत्र में किराना दुकान, कपड़ा दुकान, हार्डवेयर दुकान इत्यादि को शामिल किया गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जेवियर टोप्पो, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कुसुमलता नेताम, जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, लीड बैंक मैनेजर कृष्णा सिंकु, वित्तीय सलाहकार लीड बैंक सूर्यप्रकाश साहू, जिला अंत्यव्यवसायी विभाग की ओर से कार्यपालन अधिकारी घनश्याम ब्रम्हे, फील्ड ऑफिसर आदिल खान, राष्ट्रीय रोजगार मिशन के सलाहकार रवि शर्मा, आई.टी.आई. कोण्डागांव से आत्मा राम विशाल एवं अन्य अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने आयोजन में भाग लिया।
