दीपावली पूजन में वनस्पतियों का विशेष स्थान: प्रकृति, आस्था और समृद्धि का अद्भुत संगमडॉ. प्रियंका ढलवानी सहायक प्राध्यापक,
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
गरियाबंद 14 फरवरी 2024
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले के पंजीकृत सभी कृषकों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये तीन किस्तों में सहायता राशि प्रदान की जाती है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि गरियाबंद जिले में 98 हजार 6 कृषक परिवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पंजीकृत है। जिसमें से 4974 किसानों का ई-केवायसी शेष है। इस योजना से लाभ लेने के लिए कृषकों को ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सिडिंग करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 12 से 21 फरवरी 2024 तक 10 दिवसीय ग्राम स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन प्रत्येक विकासखण्डों में किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से जिले में लंबित सभी ग्रामवार कृषकों की सूची ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, किसान मित्रों एवं ग्राहक सेवा केन्द्र को प्रदाय कर दिया गया है एवं उनका ई-केवाईसी कराया जाना है। उन्होंने सभी कृषि जोतधारी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है वे सभी अपने नजदीकी ग्राम स्तरीय शिविर में आवश्यक दस्तावेजों जैसे- आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक एवं आधार लिंक मोबाईल नबंर के साथ उपस्थित होकर योजनांतर्गत ई-केवाईसी करावा सकते है। साथ ही ऐसे पात्र किसान जिन्होंने योजनांतर्गत अभी तक पंजीयन नही कराया है तथा योजना में पंजीकृत ऐसे किसान जिनका आधार सीडिंग एवं लैण्ड सिंडिंग नही कराने के कारण से योजना के लाभ से वंचित अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर अपना नवीन, एवं लैण्ड सिंडिंग पंजीयन करा सकते है। साथ ही ऐसे पात्र किसान जिन्होंने योजना अंतर्गत आधार सीडिंग नही कराने के कारण से लाभ से वंचित वे अपने आधार सीडिंग अपने बैंक शाखा से पूर्ण करवा सकते हैं।
