उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायपुर, 12 फरवरी 2024

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।
जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 64 हजार 501, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 11 हजार 503, बलरामपुर में 01 लाख 45 हजार 502, बलौदाबाजार में 01 लाख 45 हजार 04, कोण्डागांव 01 लाख 02 हजार 494, कवर्धा 01 लाख 56 हजार 270, सूरजपुर में 01 लाख 71 हजार 102, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 37 हजार 273, गरियाबंद में 01 लाख 30 हजार 66, बेमेतरा में 01 लाख 85 हजार 318, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 55 हजार 280, रायपुर से 04 लाख 57 हजार 166, राजनांदगांव से 01 लाख 62 हजार 763, सक्ती से 01 लाख 12 हजार 609, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 74 हजार 939, मुंगेली से 01 लाख 53 हजार 576, बालोद से 01 लाख 83 हजार 725, दंतेवाड़ा से 55 हजार 631, धमतरी से 1 लाख 28 हजार 216, जशपुर से 01 लाख 39 हजार 293, कोरबा से 01 लाख 51 हजार 428, कांकेर से 94 हजार 878, बस्तर से 01 हजार 44 हजार 619, दुर्ग में 02 लाख 42 हजार 258, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 42 हजार 762, बिलासपुर से 02 लाख 22 हजार 705, सरगुजा से 01 लाख 73 हजार 630, कोरिया से 47 हजार 657, सुकमा से 35 हजार 494, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 70 हजार 885, महासमुंद से 02 लाख 93 हजार 933, नारायणपुर से 14 हजार 491, बीजापुर से 15 हजार 955, आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।
