मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ओडगी में शिविर का किया अवलोकन
रायपुर, 12 फरवरी 2024
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ दिलाने के लिए पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान इन शिविरों का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी पात्र महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
ओडगी में आयोजित महतारी वंदन योजना के शिविर में श्रीमती राजवाड़े ने पात्र हितग्राहियों को आवेदन भरने के लिए प्रोत्साहित किया और इस योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता को किए हर वायदे को पूरा कर रही हैं। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपए देने की शुरूआत राज्य सरकार करने जा रही है।
