प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
रायपुर, 11 फरवरी 2024
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने आज दुर्ग से रायपुर सड़क मार्ग के मध्य गंभीर सड़क दुर्घटनाजन्य खण्डों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क सुरक्षा उपायों का अवलोकन किया। न्यायमूर्ति श्री मनोहर सप्रे ने इस दौरान हाईवे पेट्रोल वाहनों, एम्बुलेंस, स्पीड राडार गन, इण्टरसेप्टर व्हीकल, ब्लैक स्पॉट्स का भी अवलोकन कर जीवन रक्षा हेतु सतत् सुधारात्मक उपाय के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई, यातायात पुलिस एवं परिवहन, टोल कर्मियों सहित जनसामान्य से भी सड़क सुरक्षा के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ श्री संजय शर्मा, एनएचएआई के महाप्रबंधक श्री प्रवीण बिंजेवार, आरटीओ रायपुर श्री कीर्तिमान सिंह, डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
