नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
एक्टर सनी देओल स्टारर ‘लाहौर, 1947’आजकल खूब सुर्खियां में है। इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर गदर 2 के बाद सनी की अगली फिल्म है जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर अच्छा खास शोर है। वहीं अब इस फिल्म के साथ डीओपी और कैमरामैन के रूप में बेहद प्रतिभाशाली संतोष सिवन का नाम भी जुड़ गया हैं।
*इस खबर को कन्फर्म करते हुए फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कहते हैं*, “हमारे पास लाहौर 1947 के कैमरामैन/डीओपी के रूप में संतोष सिवन होंगे। वह इस समय देश के टॉप कैमरामैन हैं। इससे पहले, संतोष और मैंने दो फिल्मों, पुकार और बरसात में साथ काम किया था, जिसमें वह सिनेमैटोग्राफर/कैमरामैन थे। दिलचस्प बात यह है कि संतोष ने ‘हेलो’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन किया था और वह एकमात्र फिल्म थी जिसमें मैंने अभिनय किया था। हम एक-दूसरे के साथ दशकों पुराना रिश्ता साझा करते हैं और इस बार हम लाहौर 1947 के साथ फिर से जुड़ रहे हैं।”
फिल्म के लिए इतने प्रतिभाशाली लोगों के एक साथ आने के अलावा इस प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह कहना सही है कि ‘लाहौर, 1947’ किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं होगी। इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू होगी।
