Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 22 September 2026: आज...
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
जबलपुर,। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के भाजपा में शामिल होने के बाद जबलपुर शहर सहित राजधानी भोपाल में भी चर्चा सरगर्म रही. राज्यसभा सदस्य सांसद विवेक तन्खा और उनके एक दो और नजदीकी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस खबर को लेकर न केवल कांग्रेस बल्की भाजपा में भी बहुत तेज हलचल रही। लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजरे गड़ाए रहे। देर शाम श्री तन्खा ने ईएमएस से चर्चा के दौरान इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है । उन्होंने कहा कि वह आज राज्यसभा की कार्यवाही में उपस्थित थे । महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू क्यों भाजपा मे गये,यह उनका अपना नजरिया हो सकता है। इस पर मैं कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकता। जहां तक मेरा सवाल है, मैं कांग्रेस की ओर से राज्यसभा का सांसद हूं, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। कांग्रेस में मची उथल पुथल के बीच बुधवार को न केवल संस्कारधानी बल्कि राजधानी में भी यह चर्चा सरगर्म रही,कि सांसद विवेक तन्खा और उनके एक और करीबी चर्चित भाजपा में जा सकते हैं। खबर तो यहां तक उड़ी की सांसद विवेक तन्खा भाजपा के भोपाल कार्यालय में पहुंच चुके हैं। किसी भी क्षण वे भाजपा की सदस्यता ले सकते है.यह खबर सिर्फ कांग्रेस नहीं, वरन भाजपाई हलकों में भी थी। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर उसके बाद महापौर जगत बहादुर सिंह(अन्नू )के भाजपा में जाने के बाद, इस खबर को बल मिल रहा था। दोनों ही नेता सांसद तन्खा के करीबी और विश्वस्त लोगों में शुमार थे। इन खबरों के बीच जब ईएमएस ने श्री तन्खा से चर्चा की, तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में कांग्रेस के सांसद हैं.दल बदल करने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अपनी तरफ से कोई प्रयास नही किये हैं, न ही भाजपा ने उन्हें कोई आफर दिया है।मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं जहा हूं वहीं हूं।
