कंधे की सर्जरी के बाद एनटीआर ने फिर संभाली ‘ड्रैगन’ की कमान, शुभ मुहूर्त में शुरू की शूटिंग
Spread the loveमुंबई, *NTR को इंडियन सिनेमा में...
Spread the loveमुंबई, *NTR को इंडियन सिनेमा में...
Spread the love *हिंदी दर्शकों की पहली पसंद...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी...
लखनऊ । सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फॉलोअर्स के मामले में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर योगी के पर्सनल अकाउंट के कुल 2.74 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (2.73 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी एक्स पर पीएम मोदी और अमित शाह के बाद तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं। एक्स पर पीएम मोदी के 9.51 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो अमित शाह के 3.44 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पहुंच राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसी प्रमुख राजनैतिक हस्तियों से कहीं अधिक है, जिनके एक्स पर क्रमश: 24.8 मिलियन और 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने निजी एक्स अकाउंट के अलावा, योगी आदित्यनाथ का निजी कार्यालय अकाउंट भी काफी ध्यान आकर्षित करता है, जिसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन से अधिक है। जनवरी 2019 में शुरू हुआ यह अकाउंट देश का सबसे बड़ा इंडिविजुअल ऑफिस अकाउंट बन गया है।
